फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गलियों में लगे कूड़े के ढेर, तीन दिनों से नहीं हुआ उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की वजह से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। तीन दिनों से कूड़े का उठान नहीं होने से डलावघर भर गए हैं। गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। अब सफाई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से लौट चुके हैं। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को कूड़े का उठान नहीं हुआ। अधिकारी दाो-तीन दिनों में सफाई व्यवस्था के दोबारा पटरी पर आने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रोज 450 मीट्रीक टन कूड़ा निकलता है। डोर-टू-डोर क्लेक्शन के बाद डलावघर से होकर यह कचरा डंपिंग ग्राउंड तक जाता है। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दिए जाने से तीन दिनों से यह प्रक्रिया बाधित हो गई। नतीजा, आजमनगर के डलावघर, महादेव सेतु के नीचे, घेर शेख मिट्ठू, सुभाषनगर में बदायूं रोड किनारे, पुराना शहर, बानखाना सहित जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स भी बृहस्पतिवार को निरीक्षण के लिए निकलीं। उन्होंने जिम्मेदारों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि दो-तीन दिनों में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें