फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसटीएफ ने पकड़ी झारखंड से लाई रही अफीम, तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 03:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अफीम तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी झारखंड का रहने वाला है, जबकि दूसरा बरेली के कैंट इलाके का निवासी है। दोनों से दो किलो से ज्यादा अफीम बरामद हुई है। 
विज्ञापन
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैंट थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 2.120 किलो अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि सोमवार रात संयुक्त टीम ने उमरसिया मोड़ के पास स्थित श्यामलाल के मकान से झारखंड के चतरा जिले के राजू कुमार डांगी और बरेली कैंट निवासी महेश पाल को पकड़ा। 

विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से अफीम के साथ-साथ अफीम बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुटकी, चपड़ा चाप, गोंद, काला रंग, तेल, चीनी और पिघला हुआ गोंद भी बरामद हुआ है। इसके अलावा दो डिजिटल तराजू, एक गैस सिलिंडर, भट्टी, लोहे की कड़ाही, पलटा, पैकिंग सामग्री, सील करने वाली मशीन और दो स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। कैंट थाने में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कोर्ट ने मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया है।

पूछताछ में खुला नेटवर्क
पूछताछ के दौरान राजू कुमार डांगी ने बताया कि वह झारखंड का निवासी है और रांची से अफीम लाकर बरेली में महेश पाल को देता था। महेश पाल ने बताया कि वह इस अफीम में अन्य नशीले पदार्थ मिलाकर इसकी मात्रा बढ़ाता था। तैयार की गई अफीम को वह उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड में बेचता था। महेश पाल स्वयं ही अफीम भेजने व बिक्री करने की व्यवस्था करता था।
विज्ञापन


महेश पाल पर पहले से दर्ज हैं दो मामले
इंस्पेक्टर ने बताया कि महेश पाल के खिलाफ कैंट थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2023 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत और दूसरा वर्ष 2024 में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें