गाड़ी पर एसटीएफ लिखाने से फंसे
गाड़ी हिमांशु शर्मा की निकली। हिमांशु ने बताया कि उसके भाई रमाकांत शर्मा सेना में जेसीओ हैं। सेना में भी एक मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट होती है जो एसटीएफ के समकक्ष काम करती है। इसलिए उसने अपनी स्कॉर्पियो पर एसटीएफ लिखवा लिया था। उन्हें एसटीएफ अफसर बनकर घूमना अच्छा लगता था। वहीं, एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी भी इसी वजह से हो सकी कि उन्होंने गाड़ी पर एसटीएफ लिखवा रखा था। जबकि असली टीम कभी इस तरह से खुद को प्रचारित नहीं करती है।