फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से लाई गई नकली करेंसी पकड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 07:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

एसटीएफ की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी नकली नोट पश्चिम बंगाल से लेकर आए थे। 
विज्ञापन
नकली करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में एसटीएफ बरेली की टीम ने नकली नोटों के साथ न्यूरिया के मनोज और चिंतन राय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं। इनमें 500-500 और 200-200 रुपये के नोट हैं। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल से नकली नोट लाए हैं। गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चारों का चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन


एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूरिया के मनोज गोलदार, थानाक्षेत्र के ही टांडा बिजैसी गांव के चितरंजन राय, रामपुर के थाना बिलासपुर के अशोकनगर निवासी देवब्रत बाछाड और रुद्रपुर के मुखर्जीनगर जगतपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कई दिनों से भारत, नेपाल और बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र में भारतीय जाली मुद्रा को उत्तर प्रदेश में लाकर खपाने की सूचना मिल रही थी। 

कार में सवार थे सभी आरोपी 

शनिवार को सूचना पर टीम के साथ गजरौला में पूरनपुर की ओर से आ रही काले रंग की गाड़ी को पकड़ लिया। आरोपियों ने वाहन को पीछे मोड़कर भगाने की कोशिश की। लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में मनोज गोलदार के पास पांच-पांच सौ के 10 नकली नोट, दो मोबाइल, एटीमएम कार्ड मिला। चितरंजन के पास पांच-पांच सौ के सात नकली नोट, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड मिला। देवब्रत के पास से पांच-पांच सौ के दो और सौ-सौ के पांच नकली नोट बरामद हुए। 

विज्ञापन

संदीप के पास भी एटीएम आदि अभिलेख मिले। जांच पड़ताल के दौरान बरामद मोबाइलों में दो हजार और पांच सौ, दो सौ के नकली नोटों की वीडियो मिलीं। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से शर्मा जी नामक व्यक्ति ने उनको नकली नोटों के वीडियो भेजी थी। उसने असली नोटों के बदलने पर दोगुने नकली नोट देने का सौदा किया था। नोट पश्चिम बंगाल से क्षेत्र में खपाने को लाए थे। 

पश्चिमी बंगाल के शर्मा की तलाश में जुटी पुलिस

नकली नोट बरामदगी के मामले में आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के शर्मा जी से नकली नोट लाने की जानकारी एसटीएफ को दी। पश्चिम बंगाल का शर्मा कौन है। उसके यूपी में किन किन लोगों से संपर्क है। एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें