फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला दरोगा का संभल स्थानांतरण, थाने से भी किया रिलीव

Tue, 20 Jun 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूसरे समुदाय के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा का स्थानांतरण संभल जिले में कर दिया गया है। उन्हें सुभाष नगर थाने से रिलीव भी कर दिया गया है। महिला के परिजनों की शिकायत पर एडीजी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने की महिला दरोगा का बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के चालक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का मन बनाया था। इसके लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया गया था, इस पर एसडीएम सदर कोर्ट से अधिकारियों व दोनों के परिवारों को नोटिस भेजकर आपत्ति दर्ज करने का समय तय किया गया था। महिला दरोगा के परिजन मेरठ से बरेली आए और इस शादी को गलत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।
इसके साथ ही महिला दरोगा के परिवार ने एडीजी पीसी मीना से मुलाकात की थी। उनसे दरोगा का ट्रांसफर मेरठ के आसपास किसी जिले में करने की मांग की थी। एडीजी ने महिला दरोगा का ट्रांसफर संभल कर दिया है। एडीजी ने बताया कि जनहित में आदेश जारी किया गया है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें