फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दहशतः कंप्यूटर और सराफा बाजार के बाद स्टेशनरी विक्रेताओं ने किया बंद का एलान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। व्यापारी लगातार कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं, इससे बाजार में दहशत बढ़ती जा रही है। लिहाजा अब खुद व्यापारी ही अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए आगे आने लगे हैं। कंप्यूटर और सराफा बाजार के बाद अब स्टेशनरी विक्रेताओं ने बंद का एलान किया है। उधर, पांचों दिन सभी बाजार खुलवाने का क्रेडिट लेने वाले व्यापारी नेता बयान देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार से कंप्यूटर डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर तीन अगस्त तक के लिए कंप्यूटर बाजार बंद कर दिया गया, लेकिन पहले दिन करीब 20 प्रतिशत दुकानदारों ने इसका पालन नहीं किया। उन्होंने अपनी दुकानें खोलीं। हालांकि रंगीलाल कांप्लेक्स स्थित सराफा दुकानें बंद रहीं। दरअसल, कांप्लेक्स स्थित दुकानदारों ने सप्ताह में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही कारोबार करने और बाकी दिन दुकानें बंद करने का एलान किया है। इस बीच मंगलवार दोपहर पुस्तक और स्टेशनरी विक्रेता एसोसिएशन ने भी 30 जुलाई से तीन अगस्त तक दुकानें बंद करने का एलान कर दिया है। कोतवाली के सामने पुस्तक विक्रेता गुरु मेहरोत्रा, सुधीर गोयल और सौरभ मेहरोत्रा ने बैठक कर आपसी सहमति बनाकर यह फैसला लिया। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि बाजार में हालात खराब हो रहे हैं, इसलिए धीरे-धीरे विभिन्न सेक्टर के व्यापारी स्वेच्छा से बंदी का एलान कर रहे हैं। पुस्तक और स्टेशनरी के करीब 20 प्रमुख प्रतिष्ठानों ने तीन अगस्त तक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला किया है, जबकि अन्य स्टेशनरी दुकानदारों और संगठनों ने बंद पर कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें