फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की मैराथन में भगदड़: कई लड़कियों को लगी चोट, कांग्रेस नेता ने कहा- जब वैष्णो देवी में ऐसा हो सकता है तो यहां क्यों नहीं

Tue, 04 Jan 2022 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बरेली में कांग्रेस की महिला मैराथन में भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
महिला मैराथन - फोटो : अमर उजाला
बरेली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश  प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पूर्व मेयर का बेतुका बयान
भगदड़ को लेकर पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं। इसके साथ ही उन्होंने इस भगदड़ के पीछे किसी की साजिश होने की भी बात कही। कहा कि जिस तरह से प्रदेश में हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है उसको देखते हुए इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए साजिश भी की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
stampede in Congress marathon - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

3 of 5
stampede in Congress marathon - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं।

4 of 5
stampede in Congress marathon - फोटो : सोशल मीडिया
कहा कि शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stampede in Congress marathon - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने सवाल किया- क्या जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है प्रियंका गांधी जी? कोविड एक्सपर्ट राहुल चुप क्यों हैं?'
 
वहीं, ट्वीटर पर एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस ने लड़कियों के लिए मैराथन का आयोजन किया.. जीतने वाली लड़की को स्कूटी दी जो टूटी हुई थी और जिसका लॉक भी नहीं लगता था। भ्रष्टाचार और कांग्रेस.. सत्ता के साथ भी और बाद भी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें