बरेली। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी जयंती पर होने वाले राष्ट्रगान के लिए सभी मॉर्निंग वॉकर्स को भी बार-बार बुलाया गया। बाकी के लोग तो पहुंच गए, लेकिन एक वॉकर सीढ़ियों पर ही बैठा रहा। इसके बाद नाराज आएसओ ने उसे बुलाकर जमकर फटकारा और उसके स्टेडियम में घुसने पर पाबंदी लगा दी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना तमाम मॉर्निंग वॉकर और प्लेयर आते हैं। गांधी जयंती पर राष्ट्रगान से माइक पर एनाउंस किया गया कि जितने भी लोग स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैं, वो राष्ट्रगान के लिए एकत्र हो जाएं। बार-बार कहने के बाद भी एक मॉर्निंग वॉकर एके पांडेय नहीं पहुंचा। राष्ट्रगान होता रहा और वह सीढ़ियों पर बैठा रहा। इसके बाद आरएसओ एके पांडेय ने उसे बुलाया और फटकारा। इस पर मॉर्निंग वॉकर ने कहा कि दो ही राष्ट्रीय पर्व हैं। उस पर ही राष्ट्रगान होता है। गांधी जयंती पर कोई राष्ट्रगान नहीं होता। यह कहकर वह आरएसओ से ही झगड़ने लगा। आरएसओ ने उसे फटकार कर भगा दिया। आरएसओ एके पांडेय ने बताया कि अब इस मॉर्निंग वॉकर के स्टेडियम में घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।