फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 133 रन बनाकर स्टेडियम ब्लू ने चार रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रथम दिवंगत अमिता शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम ग्रीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम ब्लू को चार रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया ।
विज्ञापन


स्टेडियम ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 133 रन बनाए। विजनेश ने 42 और सरवन ने 30 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम 11.4 ओवर में 129 रन ही बना सकी। टीम के लिए सबसे अधिक हिमांशु ने 68 रन बनाए।
इसके बाद मुख्य अतिथि रेलवे अस्पताल के वरिष्ठ मंडल चिकित्सक आशुतोष शंखधार व क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने दिवंगत अमिता शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच विजनेश रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कृष्णा, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षण अमरदीप, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हिमांशु को दिया गया। अंपायरिंग अदीब खान और यश रस्तोगी, स्कोरिंग मनोज कुमार ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें