फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 अगस्त तक होंगे चुनौती मूल्यांकन के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रहित में फॉर्म भरने की तिथि की विस्तारित
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के चुनौती मूल्यांकन के आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 20 अगस्त तक फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार पूर्व में आवेदन तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई थी। छात्रहित में इसे फिर बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी विवि के बीटेक, बीफार्मा आठवां सेमेस्टर, स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए छठे सेमेस्टर, परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम चौथे सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स), बीएससी (ऑनर्स), बीएससी (गृह विज्ञान), बीएससी (बायोटेक/माइक्रोबायोलॉजी), एमए, एमएससी, एमकॉम (वार्षिक) अंतिम वर्ष, एलएलबी छठा सेमेस्टर, बीएएलएलबी दसवां सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से असंतुष्ट विद्यार्थियों का चुनौती मूल्यांकन में ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से किए जा रहे हैं। आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त कर दी गई है। चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए परीक्षार्थी को 2500 रुपये आवेदन शुल्क प्रति प्रश्नपत्र जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें