फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएसपी ने 12 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, जानिए किसे किस थाने का मिला चार्ज

Mon, 02 Dec 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एसएसपी ने मनोज सिंह को सिविल लाइंस थाने का चार्ज दिया है। नीरज उझानी के कोतवाल बने हैं। इसके अलावा भी कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एसएसपी ने रविवार देर रात 12 थानों के प्रभारियों को बदल दिया। उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को सिविल लाइंस थाने का चार्ज दिया है। वहीं नीरज मलिक को उझानी कोतवाल बनाया गया है। इसके अलावा 19 दरोगा व सिपाहियों के भी तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से उझानी के इंस्पेक्टर रहे मनोज कुमार सिंह को एसएसपी ने देर रात सिविल लाइन थाने का चार्ज दे दिया। सिविल लाइंस के प्रभारी संजय सिंह को पीआरओ बनाया गया है। इंद्र कुमार को सम्मन सेल से फैजगंज बेहटा थाने का प्रभारी बनाया गया है। 

फैजगंज बेहटा के इंस्पेक्टर जवाहर लाल को अपराध शाखा भेजा है। पीएआरओ अश्वनी कुमार को एसएसपी ने जरीफनगर थाने का चार्ज दिया है। प्रभारी सर्विलांस सेल नीरज मलिक को उझानी कोतवाली का चार्ज दिया है। उघैती के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को साइबर थाने भेजा गया है। यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा को उघैती थाने का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसहैत के थानाध्यक्ष लाइन हाजिर 
जरीफनगर के एसओ रविकरन सिंह से चार्ज हटाते हुए उन्हें अपराध शाखा भेजा गया है। सदर कोतवाली की लालपुल चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह को हजरतपुर थाने का चार्ज दिया गया है। हजरतपुर के थानाध्यक्ष व्रिकम सिंह को उसहैत थाने का चार्ज दिया गया है। उसहैत के थानाध्यक्ष विवेक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। वह लंबे समय से अवकाश पर चल रहे थे।

उघैती थाना प्रभारी राजेश कौशिक को साइबर थाना,जरीफनगर थाना प्रभारी रविकरन को क्राइम ब्रांच,चौकी लालपुल प्रभारी देवेंद्र को हजरतपुर का प्रभारी,हजरतपुर प्रभारी बिक्रम सिंह को उसहैत,उसहैत प्रभारी विवेक को लंम्बे वक्ष पर जाने की वजह से हटा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें