फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दिव्यांग से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले दरोगा पर बड़ी कार्रवाई, एसएसपी ने किया निलंबित

Wed, 15 Nov 2023 08:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दिव्यांग युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देना और रिश्वत मांगना दरोगा को भारी पड़ गया। पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की थी। इसके बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज इलाके में दिव्यांग को मादक पदार्थों की तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में शाही थाने में तैनात दरोगा मदनपाल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। बीते दिनों इस मामले की शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


गांव सेवा ज्वालापुर के रहने वाले दिव्यांग राजकुमार ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में किराने की दुकान है। छह नवंबर को शाही थाने में तैनात दरोगा दुकान पर आए। उन्होंने सुल्फा और गांजा बेचने का आरोप लगाया। जेब से निकालकर उसके हाथ में सुल्फा पकड़ा दिया। इसके बाद वह वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर अभद्रता की। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी 
आरोप है कि उन्होंने 10 हजार रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। हंगामा होता देख लोग जुट गए। दिव्यांग से अभद्रता होती देख उन्होंने विरोध किया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद वह दरोगा को साथ लेकर गांव से चले गए। 

शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच कराई। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि प्राथमिक जांच में दरोगा की भूमिका संदिग्ध मिली है। इस आधार पर ही कार्रवाई की गई है। विस्तृत जांच सीओ बहेड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें