शेरगढ़ व क्योलड़िया की टीम को इनाम
एसएसपी ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए शेरगढ़ थाने की साइबर सेल टीम को 15 हजार और क्योलड़िया की टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। संतोषजनक काम नहीं करने पर फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर, बहेड़ी, आंवला, बारादरी, मीरगंज, फरीदपुर और कोतवाली की साइबर सेल टीम को अर्दली रूम कराने का आदेश दिया गया।