फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित, रिपोर्ट दर्ज करने का भी आदेश

Mon, 22 Jul 2024 06:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव व कुछ अन्य लोगों का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चौकी प्रभारी उक्त लोगों से रिश्वत लेते दिख रहे हैं। जांच में पुष्टि होने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक महीने पहले ली गई पांच हजार रुपये की रिश्वत धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव के लिए गले की फांस बन गई। रुपये लेते उनका वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने इसकी जांच कराई। आरोप प्रमाणित होने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह से धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव व कुछ अन्य लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजीव यादव काले रंग की कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे दिख रहे हैं। वहां दो लोग आते हैं। एक व्यक्ति अपने साथ वाले व्यक्ति को पांच-पांच सौ के नोट देता है। वह व्यक्ति कार में बैठे चौकी प्रभारी को ये रुपये दे देता है। वह दोनों व्यक्ति फिर उपनिरीक्षक से बातचीत करते हैं। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को अब एक्स पर पोस्ट किया गया है। 

विज्ञापन


सीओ नवाबगंज ने जांच रिपोर्ट सौंपी 
जानकारी होते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने वीडियो की जांच सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी को दे दी। उनसे शाम तक रिपोर्ट मांगी। इस रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि जून में किसी ने अब्दुल खालिद नाम के व्यक्ति की फर्जी शिकायत कर दी थी। इस मामले में चौकी प्रभारी ने उसे हड़काया था। तब खालिद के दोस्त एक प्रधान ने दरोगा को पांच हजार रुपये देकर मामला निपटवा दिया था। तब शरारत में वीडियो बना लिया गया था जिसमें चौकी के एक सिपाही की भी भूमिका थी।

विज्ञापन

घूसखोरी में रिपोर्ट भी कराएंगे
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और ईमानदारी से सेवा की शपथ ली जाती है। अगर कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी घूसखोरी जैसे आरोप में निरुद्ध होता है तो उसके खिलाफ निलंबन ही नहीं, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। चौकी प्रभारी धौराटांडा पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें