फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्रवाई का वीडियो बनाने पर एसएसपी ने भिजवाया थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंंज। झगड़े के बाद शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय आया युवक सुनवाई के दौरान वीडियो बनाने लगा। एसएसपी ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें बाइकों की कई वीडियो व फोटो मिलीं। शक होने पर उन्होंने युवक को थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

रिठौरा निवासी युवक का पड़ोस के व्यक्ति से तीन दिन पहले झगड़ा हो गया। बताते हैं कि सोमवार को वह अपने हाथ में चोट मारकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। एसएसपी अनुराग आर्य को हाथ की चोट दिखाने के दौरान वह अपना मोबाइल फोन निकालकर एसएसपी की ही वीडियो बनाने लगा।
यह देख एसएसपी के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। फोन की जांच करने पर उसमें बाइकों की कई वीडियो व फोटो मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह बाइक मैकेनिक है। उसे वीडियो बनाने का शौक है। वह हर उस बाइक का वीडियो बना लेता है जो सही होने के लिए आती है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बाइक चोर गिरोह से करीबी के संदेह में उसे हाफिजगंज थाने भिजवा दिया। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार उसकी भूमिका की जांच कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक अपने दुश्मन को फंसाने के लिए साजिश रच रहा था, जिसमें खुद फंस गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें