फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly : एसएसपी ने महिला सिपाही को किया बर्खास्त, 15 दिन की ली छुट्टी, दो साल बाद भी नहीं लौटी ड्यूटी पर

Sun, 28 May 2023 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिना अनुमति के लंबे अवकाश पर गई महिला सिपाही को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अनुशासनहीनता बरतने पर उसे बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दो साल से ड्यूटी पर नहीं लौटी महिला सिपाही को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बर्खास्त कर दिया है। प्रेमनगर थाने में तैनात महिला सिपाही रीता तोमर 20 अक्तूबर 2020 को 15 दिन का अवकाश लेकर गई थीं। इसके बाद वह काम पर नहीं लौटीं। 

विज्ञापन


महिला सिपाही ने किसी अधिकारी को भी इसकी जानकारी नहीं दी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने रीता तोमर को निलंबित कर दिया था। उन्हें लगातार नोटिस भेजे गए जिनका कोई जवाब नहीं आया। 

चैन से सो रही है पुलिस: ड्यूटी पर तैनात सिपाही सोता रहा, लॉकअप खोलकर वारंटी हो गया फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता और मनमानी बरते जाने पर सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें