शराब पीने से मना करने पर भड़के थे सिपाही
वह अपने साथी शुभम कुमार के साथ रात में गणना के बाद किसी काम से बाजार गए थे। चौपुला पुल के नीचे लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि शराब दुकान के पास चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक सिपाही रामू सिंह शराब पी रहा था। उन्होंने मना किया तो वह भड़क गया।
संबंधित खबर- Bareilly News: शराब पीने के दौरान चार सिपाहियों में मारपीट, लोहे की रॉड लगने से दो का सिर फूटा
उन्होंने उसके साथी यशवंत से उसे समझाने के लिए कहा तो रामू ने लोहे की रॉड से उसका और शुभम का सिर फोड़ दिया। दो अन्य सिपाही उनके साथ थे, चारों ही घटना के बाद फरार हो गए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।