सुरेश के भूमाफिया गिरोह में यह सक्रिय सदस्य
सुरेश के बेटे विपिन सिंह और विकास सिंह व रोहित सिंह, प्रतुल तोमर, अजीत तोमर (सभी निवासी रायपुर हंस), अजय, राहुल, कुलदीप सिंह उर्फ बड़े, सूरजपाल, सुनील, सुधीर, नन्हे, संजय व मुनेंद्र (सभी निवासी गजसिंहपुर थाना फरीदपुर) त्रिकुनिया भमोरा का रामनरेश, भमोरा के ही मिलक गांव का मुकेश, भमोरा के मजरा मढ़ैया का जगपाल, बदायूं के चित्रांश नगर का अशोक कुमार माथुर, उझानी के गौतमपुरी का अभिषेक, उझानी के भैंसोरा का ओमवीर यादव, कछला पंखिया नगला का लुकमान, बिनावर का ऋषिपाल, गोविंदपुर का रिंकू सिंह, दातागंज बदायूं के बौथरिया का ओमेंद्र यादव व आगरा के विधा नगर निवासी सुभाष पाठक व उसका भाई वीरेंद्र पाठक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कई नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। इनमें कटरी के दो भूमाफिया गिरोह भी हैं। गैंग पंजीकृत होने से इनकी नियमित मॉनिटरिंग होती रहेगी जिससे इनकी गतिविधियों के लिहाज से पुलिस अपनी कार्रवाई करती रहेगी।