फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएल प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मिले पैरेंट्स

Sat, 21 Apr 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
SSP
विज्ञापन
बीबीएल स्कूल में बच्चे का उत्पीड़न करने और नाम काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को महिला जागृति मंच के बैनर तले अभिभावकों ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बीबीएल स्कूल प्रबंधन ने 13 अप्रैल को ख्वाजा कुतुब निवासी सारिका आर्य के सातवीं में पढ़ने वाले बेटे का नाम काटकर टीसी घर भेज दी थी। आरोप था कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को क्लास से निकालकर दिन भर भूखा-प्यासा लाइब्रेरी में बैठाए रखा। महिला ने एसएसपी से शिकायत की तो उनके निर्देश पर थाना किला में स्कूल संचालक सर्वेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य दीपक के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में शुक्रवार को महिला जागृति मंच की डॉ. मनु नीरज के नेतृत्व में पैरेंट्स ने एसएसपी को ज्ञापन दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज है। उसकी जांच कराई जा रही है, जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन


जारी है स्कूलों की मनमानी..
केस एक
अब बच्चों से मांगी पार्किंग फीस
स्कूलों की मनमानी लगातार जारी है। जेनरेटर और बिजली खर्च के बाद अब एक नया खर्च बच्चों से वसूलने का मामला सामने आया है। हरूनगला निवासी अभिभावक ने बताया कि वहां स्थित एक नामचीन स्कूल में बच्चों से पार्किंग फीस मांगी गई है। स्कूल ने बच्चों से हर महीने साइकिल पार्किंग के लिए 50 रुपये देने को कहा है। इस प्रकार हर अभिभावक पर 600 रुपये का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।

केस दो
टीसी देने के मांगे 500 रुपये
एक अभिभावक ने बताया कि उनका बेटा स्टेडियम रोड स्थित स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। उन्होंने बच्चे का नाम वहां से कटवाकर दूसरे स्कूल में लिखवाया तो स्कूल वाले टीसी के लिए पांच सौ रुपये की मांग कर रहे हैं जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने टीसी शुल्क सिर्फ एक रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें