सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय को देहात में भेजा
नशेड़ी से उलझने में अभद्रता का शिकार हुए सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर को भोजीपुरा थाने भेजा गया है। उनकी जगह मयंक भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है। एसआई दयानंद शर्मा को फरीदपुर, मुनेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी जगतपुर, कुशलपाल को प्रभारी चौकी जोगी नवादा, अमित कुमार को थाना शाही, विजयपाल को थाना कैंट, पवन कुमार को प्रभारी चौकी धौराटांडा भोजीपुरा, राहुल शर्मा को प्रभारी चौकी रिठौरा हाफिजगंज, वैभव गुप्ता को प्रभारी चौकी स्टेशन, गौरव अत्री को प्रभारी चौकी देवरनिया थाना फरीदपुर, सौरभ यादव को क्योलड़िया थाना, अक्षय त्यागी को प्रभारी चौकी सद्भावना प्रेमनगर, वीरेश को चौकी प्रभारी नबावपुरा सिरौली बनाया है।
पूजा गोस्वामी को थाना भमोरा, आदेश कुमार को प्रभारी चौकी फतेहगंज पश्चिमी, अनूप सिंह को प्रभारी चौकी कुतुबखाना कोतवाली, राजीव शर्मा को प्रभारी चौकी चौराहा कोतवाली, नितिन राणा को प्रभारी चौकी रुहेलखंड, प्रमोद को चौकी प्रभारी कानूनगोयान, नितेश चौधरी को प्रभारी चौकी कुंडरा कोठी, चेतन सिंह को थाना सीबीगंज, बॉबी कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा बहेड़ी, त्रिवेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी लाल फाटक, नवनीत को प्रभारी चौकी बैरियर वन इज्जतनगर भेजा गया है।
खनन करने वालों से वसूली में किला चौकी प्रभारी लाइनहाजिर
खनन में संलिप्त वाहन चालकों से वसूली करने का आरोप लगा तो जांच में किला चौकी प्रभारी प्रणव श्रोतिया दोषी पाए गए। एसएसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। किला चौकी प्रभारी व सिपाहियों पर वेदप्रकाश नाम के युवक ने वसूली का आरोप लगाकर शिकायत की थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ टू और एसपी सिटी से अलग-अलग जांच कराई थी। एसएसपी ने भोजीपुरा थाने में तैनात दरोगा संदेश यादव को भी लाइन हाजिर किया है। नरायणनगला चौकी बहेड़ी के प्रभारी राजेश कुमार सिंह को भी लाइन भेजा गया है।