बरेली में वर्षों से एक ही जगह जमे 529 पुलिसकर्मियों का शनिवार को एसएसपी ने तबादला कर दिया। इनमें 360 सिपाही शामिल हैं। सभी को पहली तैनाती से दूरस्थ स्थानों पर भेजा गया है या नई जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने रिक्ति के सापेक्ष या एक स्थान पर समयावधि पूरी होने पर समायोजन के तहत 360 आरक्षी, 54 मुख्य आरक्षी, 113 महिला आरक्षी, दो कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला किया है। इस तरह कुल 529 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
1. थाना कोतवाली से 14 आरक्षी, 16 महिला आरक्षी
2. थाना प्रेमनगर से 21 आरक्षी, 08 महिला आरक्षी
3. थाना कैंट से 16 आरक्षी, 05 महिला आरक्षी
4. थाना किला से 08 आरक्षी, 04 महिला आरक्षी
5. थाना सुभाषनगर से 16 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी
6. थाना सीबीगंज से 15 आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी, 05 महिला आरक्षी
7. थाना बारादरी से 20 आरक्षी, 09 महिला आरक्षी, 06 मुख्य आरक्षी
8. थाना इज्जतनगर से 07 आरक्षी, 10 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी
9. महिला थाना से 02 महिला आरक्षी
10. थाना मीरगंज से 09 आरक्षी, 05 महिला आरक्षी, 03 मुख्य आरक्षी
11. थाना सिरौली से 08 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी
12. थाना शाही से 05 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी
13. थाना आंवला से 20 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी
14. थाना विशारतगंज से 07 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी
15. थाना भमौरा से 12 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी
16. थाना अलीगंज से 05 आरक्षी, 01 महिला आरक्षी
17. थाना फरीदपुर से 13 आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी
18. थाना फतेहगंज पूर्वी से 10 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी
19. थाना भुता से 14 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी
20. थाना बिथरी चैनपुर से 07 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी
21. थाना फतेहगंज पश्चिमी से 13 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी, 06 मुख्य आरक्षी
22. थाना भोजीपुरा से 15 आरक्षी
23. थाना बहेड़ी से 21 आरक्षी, 07 महिला आरक्षी, 05 मुख्य आरक्षी
24. थाना शीशगढ़ 12 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी, 04 मुख्य आरक्षी
25. थाना देवरनियां से 07 आरक्षी, 05 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी
26. थाना शेरगढ़ से 15 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 01 मुख्य आरक्षी
27. थाना नबाबगंज से 19 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी
28. थाना हाफिजगंज से 14 आरक्षी, 03 महिला आरक्षी
29. थाना क्योलड़िया से 15 आरक्षी, 02 महिला आरक्षी