फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडीए सम्मेलन से पहले सतह पर सपा की अंदरूनी कलह, सुल्तान बेग ने पार्टी विधायक पर लगाए आरोप

Tue, 04 Feb 2025 10:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक शहजिल इस्लाम लोगों के दुख-दर्द में शामिल नहीं होते।
विज्ञापन
पीडीए बैठक में मौजूद सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पांच फरवरी को शेरगढ़ कस्बे में प्रस्तावित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन से पहले ही सपा की अंदरूनी कलह सामने आने लगी है। सोमवार को कस्बे में ही पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित बैठक में इससे पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ निशाना साधा।

विज्ञापन

 
उनका कहना है कि भोजीपुरा से सपा के वर्तमान विधायक शहजिल इस्लाम लोगों के दुख-दर्द में शामिल नहीं होते। लोग जब उनके यहां काम से जाते हैं तो वह सरकार में नहीं होने का हवाला देकर लौटा देते हैं। वह जनता के कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मुस्लिमों को भी जातियों में बांट दिया है। 

'विधायक का लोगों से जुड़ाव नहीं'
सुल्तान बेग ने कहा है कि वर्तमान विधायक का लोगों से जुड़ाव नहीं है। भोजीपुरा में एक विधायक और एक एमएलसी हैं। इसके बावजूद भी क्षेत्र लावारिस जैसी हालत में है। उन्होंने बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी पांच फरवरी को पीडीए सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को लाने की अपील की। 

विज्ञापन

इस दौरान खुर्रम बेग, मुस्तफा खान, रिजवान बेग, मुजम्मिल खान, वसीम खान आदि मौजूद रहे। इससे पहले पांच दिसंबर को भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष टीकाराम ने भी विधायक पर टिप्पणी कर दी थी। इसकी शिकायत मिलने पर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। 

भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने बताया कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। पूर्व विधायक का कहीं कोई वर्चस्व नहीं है। उनको मीरगंज के लोगों ने नकार दिया है। 
विज्ञापन

भाजपा आरक्षण व संविधान की विरोधी : गंगवार
पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि भाजपा आरक्षण व संविधान की विरोधी है। इनके नेता नहीं चाहते कि दलित, पिछड़े और गरीबों को उनका हक मिले। वह सोमवार को जोगी नवादा में सपा की ओर से आयोजित पीडीए पंचायत को संबोधित कर रहे थे। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर अपने बच्चों का भविष्य सुधारना है, उनको अच्छी शिक्षा दिलानी है तो सपा को सत्ता में वापस लाना होगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने भी विचार साझा किया। महानगर सचिव युधिष्ठिर पाल सिंह की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। 

इस दौरान पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पार्षद राजेश अग्रवाल, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद, गौरव सक्सेना, स्मिता यादव व महासचिव डॉ. दीक्षा सक्सेना मौजूद रहीं। शांति बिहार में भी पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें