फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला और शहामतगंज में भी हुआ पानी का छिड़काव

Thu, 23 Nov 2017 02:10 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पानी का ‌िछछिड़काव
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के प्रदूषण वाले इलाकों को नजरअंदाज कर मंगलवार को अफसरों के बंगलों और कार्यालय के आसपास पानी का छिड़काव करके किरकिरी झेलने वाला अग्निशमन विभाग बुधवार को चेत गया। अमर उजाला में ‘प्रदूषण शहामतगंज मेें.. छिड़काव हुआ अफसरों के बंगलों के पास’ शीर्षक से खबर छापने के बाद बुधवार को चौपुला, शहामतगंज और बड़ा डाकखाने के पीछे वाली सड़क पर पानी का छिड़काव कराया गया। 
विज्ञापन

दिवाली के बाद अचानक बढे़ प्रदूषण से पर काबू पाने के लिए शासन ने पानी का छिड़काव करने के निर्देश जारी किए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में शहामतगंज, चौपुला, शहदाना और मॉडल टाउन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण पाया गया था। वहीं, अग्निशमन विभाग ने अफसरों के बंगलों और कार्यालय को सबसे ज्यादा प्रदूषित मानते हुए मंगलवार को इनके आसपास छिड़काव करा दिया। मामला सुर्खियों में आया तो विभाग बैकफुट पर आ गया। मंगलवार सुबह सात बजे से जल का छिड़काव बड़ा डाकखाने वाली रोड पर कराने के बाद गाड़ी चौपुला पहुंची। अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी शहामतगंज भी पहुंची। यहां पेड़ों और सड़कों पर सुबह पानी का छिड़काव कराया गया। सीएफओ केएन रावत के मुताबिक, बृहस्पतिवार को डीडीपुरम्, मॉडल टाउन और डेलापीर की तरफ पानी का छिड़काव कराया जाना है। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें