बरेली। बरेली कॉलेज में संकायों की टीमों के बीच चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए फाइनल में विधि संकाय ने वाणिज्य संकाय को हराकर खिताबी जीत हासिल की।
विधि संकाय ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। वाणिज्य संकाय ने 20 ओवरों के मैच में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। रविंद्र ने सर्वाधिक 66 और अरुण ने 13 रन बनाए। विधि संकाय की ओर से नीरज और सचिन ने दो-दो विकेट लिए। विधि संकाय ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.03 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। शारिक ने 42, सचिन ने 15 रन का योगदान दिया। वाणिज्य संकाय की ओर से अभिषेक ने दो, त्रिभुवन ने एक विकेट लिया। इससे पहले फाइनल का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भारतेंदु शर्मा, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. रविंद्र बंसल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. पीके अग्रवाल व अन्य संकाय प्रभारी मौजूद रहे।