फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बरेली में रविवार को इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। मैच विद्या भवन पब्लिक स्कूल और इस्लामिया इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में इस्लामिया इंटर कालेज ने मैच जीत ट्राफी पर कब्जा कर लिया। करीब एक महीने तक चली इस टूर्नामेंट में 60 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इनके मध्य नॉक आउट मैच कराए गए। विजयी इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम को मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने 51,000 रुपये तथा विजयी ट्राफी से सम्मानित किया। फर्स्ट रनरअप रही विद्या भवन की टीम को 21,000 रुपये व ट्राफी प्रदान की। शिवांशु को मैन ऑफ दी मैच और अंकित कोहली को मैन ऑफ दी सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान मंत्री संतोष गंगवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संस्थान के डीन मैनेजमेंट हेमंत जोशी चेयरमैन अनूपम कपूर, वाइस चेयरमैन सौरभ मेहरोत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर, ट्रस्ट प्रशासक डॉ. रजत मेहरोत्रा, डीन अकेडमिक्स डॉ. सुधाकर जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें