बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की मेजबानी में खेली गई महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद विजेता रहा। साहू रामस्वरूप कॉलेज उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में सिर्फ सात कॉलेजों की टीमों ने ही हिस्सा लिया था।
पहले क्वार्टर फाइनल में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद ने बरेली कॉलेज को 2-1 से हराया। दूसरे में ज्योति कॉलेज बरेली ने चंदौसी के एनकेबीएमजी कॉलेज को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में हिंदू कॉलेज ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में साहू रामस्वरूप ने ज्योति कॉलजे को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भिड़ंत मेजबान साहू रामस्वरूप और हिंदू कॉलेज के बीच हुई। इसमें हिंदू कॉलेज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ विजिलेंस जगदीश पाटनी, सीए मनोज मंगल और पर्यवेक्षक प्रोफेसर एके सिंह ने किया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान संजीव सक्सेना, प्राचार्य डॉ. राकेश अरोरा, डॉ. प्रीति सिंह, पूजा, मोहित, डॉ. आकांक्षा आदि मौजूद रहीं।