बरेली। अयोध्या मामले के चलते शासन ने शनिवार से सोमवार तक सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। इसके चलते रविवार 10 नवंबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाली अंतर महाविद्यालयी कुश्ती स्थगित कर दी गई है। प्रतियोगिता की अगली तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है।