फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर रहा सन्नाटा, दोपहर तक दो सौ यात्रियों ने कराए रिजर्वेशन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार को सुबह से ही जंक्शन पर सन्नाटा पसरा दिखा। आशंकाओं के बीच दोपहर तक दो सौ यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल करा दिए। इंटरसिटी और आला हजरत एक्सप्रेस में भी आम दिनों की तरह भीड़ नहीं रही। जंक्शन से ज्यादातर ट्रेनें खाली गुजरी। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने जंक्शन पर चेकिंग की। सुबह से ही जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट रही। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार और आरपीएफ इंस्पेक्टर विवेक सिसौदिया फोर्स के साथ लगातार गश्त करते रहे। फोर्स ने हर संदिग्ध यात्री की तलाशी ली। उसका सामान भी चेक किया। जंक्शन के चारों प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल में फोर्स तैनात रही। मुरादाबाद और लखनऊ की दिशा से आने वाली ट्रेनों में नाममात्र के ही यात्री थे। जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में चाय और खानपान के ठेलो पर भी लोग नहीं दिखे। यात्रियों के न आने से जंक्शन का ऑटो स्टैंड भी सूना रहा।
विज्ञापन


दो सौ यात्रियों ने टाल दी यात्रा
सुबह से ही अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए दो सौ यात्रियों ने सफर का इरादा छोड़कर अपने आरक्षित टिकट रद्द करा दिए। इनमें एक सांस्कृतिक पार्टी के 40 कलाकार भी शामिल थे। इन्हें शनिवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस से इलाहाबाद जाना था, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। साधारण टिकट की आमदनी पर भी फर्क पड़ा। शुक्रवार को 16822 यात्रियों ने करीब 15 लाख रुपये के टिकट खरीदे थे, शनिवार को इनकी संख्या आधी भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें