बरेली। दो नवंबर को तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में पुलिस और वकीलाें के बीच हुए संघर्ष में वकीलों की पिटाई के विरोध में आठ नवंबर को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव अमर भारती ने बताया कि यह हड़ताल बार काउंसिल के आह्वान पर की जा रही है। संवाद