बरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा मुरादाबाद में एक से चार नवंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित प्रदेशीय ओपन बास्केटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में बरेली की टीम ने इतिहास रच दिया। सोनेंद्र श्रोतिय बास्केटबाल शिक्षक के नेतृत्व में बरेली की बास्केटबॉल टीम ने फाइनल मैच में गोरखपुर टीम को पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। पहली बार विजेता बनने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।