बरेली। जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की तरफ से संजय कम्यूनिटी हाल में आयोजित मिस्टर बरेली प्रतियोगिता का खिताब संतोष राजपूत के नाम रहा। मसल्स मेन का खिताब मोहम्मद शादाब और बेस्ट पोजर का शिबू खान के नाम रहा।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार किया और प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेयर डॉ. उमेश गौतम ने उत्तर प्रदेश श्री का आयोजन किया जाएगा। इसमें मिस यूपी का खिताब भी होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने प्रतिभागियों का अभिवादन किया। 50 किलो भारवर्ग में मोहम्मद फैजान प्रथम और रंजीत वर्मा द्वितीय रहे। 50-55 किलो में फहीमुद्दीन प्रथम और आसिफ हुसैन द्वितीय रहे। 55-60 किलो में रियाजुद्दीन प्रथम और दानिश द्वितीय, 60-65 किलो में शब्बू खां प्रथम और आजाद द्वितीय रहे। 65-70 किलो में ताज जाफरी प्रथम और मोबीन द्वितीय, 70-75 किलो में संतोष प्रथम और अमन द्वितीय रहे। 75-80 किलो में शादाब प्रथम और सैफ द्वितीय रहे। आखिर में मिस्टर बरेली का फाइनल हुआ जिसमें संतोष ने खिताब जीता। निर्णायक की भूमिका मुरादाबाद के मोहम्मद वसीम और माजिद हुसैन तथा मेरठ के परवेज अख्तर ने निभाई। इस मौके पर तारिक मतीन , सैय्यद तारिक जलील, आशुतोष, नदीम शमसी, मोहम्मद अलीम, मोबीन खान आदि लोग मौजूद रहे।