फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए कल से चुने जाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए बरेली कॉलेज में 10 अक्तूबर से खिलाड़ियों का चयन प्रारंभ होगा। यह प्रक्रिया 22 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि 11 अक्तूबर को मुरादाबाद के एमएच कॉलेज में होने वाले पुरुष क्रिकेट और 15 अक्तूबर को हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में होने वाली बास्केटबाल पुरुष प्रतियोगिता के लिए दस अक्तूबर को खिलाड़ियों का चयन होगा। 19 अक्तूबर को ज्योति कॉलेज बरेली में होने वाली महिला बालीवाल के लिए 14 अक्तूबर, 22 अक्तूबर को गिंदू देवी कॉलेज बदायूं में होने वाले महिला खो-खो के लिए 17 अक्तूबर को खिलाड़ी चुने जाएंगे। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर में 23 और 24 अक्तूबर को होने वाली पुरुष फुटबाल के लिए 20 अक्तूबर, 24 अक्तूबर को एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं में होने वाली महिला चेस के लिए 22 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को वर्धमान कॉलेज बिजनौर में प्रस्तावित पुरुष कबड्डी के लिए 20 अक्तूबर को बरेली कॉलेज में खिलाड़ियों का चयन होगा। क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि इसमें वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने एक जुलाई 2019 को 17 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और उनकी आयु 25 वर्ष से अधिक न हो। छात्र-छात्राओं को टीम में शामिल होने के लिए हाईस्कूल, इंटर और अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छाया प्रति एवं कॉलेज आईकार्ड और फीस रसीद की छाया प्रति एवं मूल प्रति लाना अनिवार्य है। सभी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें