फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीएम के आगे विरोधी पस्त- बैडमिंटन प्रतियोगिता में 31 इंटर कॉलेजों की टीम ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में बालक और गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज के तत्वाधान में बालिकाओं की सब जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 31 इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक के फाइनल में जीपीएम कॉलेज ने राजकीय इंटर कॉलेज को अपने शानदार प्रदर्शन से मात देकर विजेता बना। सब जूनियर बालकों में जीपीएम कॉलेज फाइनल मैच में जीआईसी को हराकर विजेता बना। सीनियर बालिका वर्ग में जीपीएम कॉलेज जीजीआईसी को हराकर विजेता बना। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज ने फाइनल में स्त्री सुधार कॉलेज को मात दी। इससे पहले प्रतियोगिता का डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा और जीआईसी के प्रिंसिपल रमेश चंद्र वर्मा ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। फिर फाइनल के विजेता टीमों को पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान नईम अहमद, मीरा सिंह समेत रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल रचना अरोरा, जीजीआईसी की अर्चना राजपूूत और अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें