फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस में सौ खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला बरेली चेस एसोसिएशन की ओर से 14वीं जिला बरेली चेस प्रतियोगिता शनिवार को एक होटल में हुई। इसमें करीब सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य शतरंज संघ के सहसचिव अजय कुमार मिश्रा ने जल्द ही बरेली में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पहले दिन प्रतियोगिता में दो राउंड की समाप्ति पर अंडर 19 में अनिरुद्ध गोयल, कार्तिक खेतवाल, उदय चक्रवर्ती, अर्जुन भारद्वाज ने क्रमश: दो अंक, रिशब बेदी, आकाश सक्सेना ने 1.5 अंक, बालिका वर्ग में इशिका गुलाटी ने प्रथम, खुशी द्वितीय स्थान पर बढ़त बनाए रहीं। अंडर 15 में दक्ष सिंघल, प्रारब्ध पाठक ने क्रमश: दो अंक, हर्ष वर्धन ने 1.5 अंक और बालिका वर्ग में प्रायशी चतुर्वेदी और तनिष्का सक्सेना ने दो अंक, वहीदा ने 1.5 अंक के साथ बढ़त बनाए रखा। अंडर 13 में अर्हित मौर्या, आरुष उपाध्याय, अथर्व बब्बर, ओजस सक्सेना ने क्रमश: दो अंक और बालिका वर्ग में आदया और सारधा पी अवस्थी ने एक अंक के साथ बढ़त पर रहे। अंडर 9 में मोहम्मद असर अशरफ, नमन जैसवाल ने क्रमश: दो अंक, अथर्व अग्रवाल, आयुष सम्राट, समरथ प्रखर क्रमश: एक अंक, बालिका वर्ग में अराध्या गौतम ने दो अंक, आदिता एक अंक के साथ बढ़त दर्ज की। ओपन ग्रुप में रजनीश दो अंक, गौतम कुमार और कु णाल कंचन ने 1.5 अंक, कुणाल सक्सेना, सर्जित भारद्वाज, विवेक शर्मा ने एक अंक से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की अध्यक्षता डॉ. शिवराम शर्मा ने की। इस दौरान नेशनल आर्बिटर और सेक्रेटरी राम किशोर, अभय मोहन शर्मा, नीरज रावत व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें