फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप: 15 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन और विद्या भवन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को 27वीं बरेली जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 15 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल और एडिशनल कमिश्नर अरुण कुमार और निदेशक रवि प्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

पहले दिन सब जूनियर बालक और बालिका के बीच मुकाबला हुआ। सब जूनियर बालक के 18 किलो भारवर्ग कलर बेल्ट में अनंद गोयल, ध्रुव शर्मा, कुलनस आर्या को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल मिले। फ्रेशर में प्रज्ञेय शर्मा को गोल्ड मिला। 21 किलो भारवर्ग के फ्रेशर में विराट श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, अजयदीप सिंह को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल मिले। 23 किलो भारवर्ग फ्रेशर में रित्विक गंगवार को गोल्ड मिला। 21 किलो भारवर्ग के कलर बेल्ट में मुकुंद अग्रवाल, यशदीप सक्सेना को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और अशोक सिंह रावत समेत अंतरक्षि अग्रवाल को ब्रांज मेडल मिला। 23 कि लो के कलर बेल्ट में विशाल वर्मा, पार्थ शारावत को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और विहान कुमार समेत पियूष गंगवार को ब्रांज मेडल मिला। सब जूनियर इंडिविजुअल बालक में पूमसाल में पियूष गंगवार, वैदिक आहुजा को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और अनंत शर्मा समेत शिवम मैथानी को ब्रांज मेडल मिला। सब जूनियर इंडिविजुअल फ्रेशर में शिखर सक्सेना और मंतव्य भाटिया को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर मिला। सब जूनियर गर्ल्स इंडिविजुअल में मनिका कुमार, दिव्यांगना को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और सान्वी सिंह समेत कनिष्का को ब्रांज मेडल मिला। सब जूनियर इंडिविजुअल फ्रेशर गर्ल्स में मुजनाह को गोल्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें