बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय जिला टेबिल टेनिस टूर्नामेंट का आखिरी दिन रोमांच भरा रहा। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों के बाद सोमवार को फाइनल मैच में भी चिक्कर की गर्ल्स और हार्टमन के ब्वॉयज ग्रुप का जलवा बरकरार रहा। दोनों टीमें विजेता बनीं। विजेता और प्रतिभागी टीमों को सम्मान से नवाजा गया।
सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में कैडेट गर्ल्स वर्ग में एंजिल सिंह (सेंट मारिया) ने भव्या भार्गव (चिक्कर) को 11-6, 11-7, 11-8 से हराया। सब जूनियर गर्ल्स में इशिता गुप्ता (चिक्कर) ने केसर धीरवानी (चिक्कर) को 11-6, 6-11, 11-7, 11-8 से मात दी। यूथ गर्ल्स में इशिता गुप्ता (चिक्कर) ने केसर धीरवानी (चिक्कर) को 11-7, 11-8, 7-11, 11-5 से पराजित किया।
कैडेट बालक वर्ग में ओजस आहूजा (हार्टमन) ने दिव्यम अरोरा (हार्टमन) को 11-7, 11-5, 11-8 से हराया। सब जूनियर बालक में कार्तिकेय सिंह (सोबती) ने अगम खंडेलवाल (जीआरएम) को 11-7, 8-11, 11-5, 11-6 से हराया। जूनियर बालक में कार्तिकेय सिंह ने युवराज को 11-8, 7-11, 11-9, 11-8 से हराया। यूथ बालक में नकुल गुप्ता ने अनुज को 11-7, 8-11, 11-9, 11-9 से मात दी। वहीं, पुरुष एकल में नकुल गुहा ने विशाल अरोरा को 11-9, 11-8, 8-11, 9-11, 11-9 से हराया।
प्रतियोगिता के विजेता को क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली ने पुरस्कार वितरण किया। यहां जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के सचिव डॉ. दीपेंद्र कामथान, चीफ रेफरी संजीव सक्सेना, सहायक रेफरी अमित व श्वेत मौजूद रहे।