ताइक्वांडो में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट के प्रतिभागी - विज्ञप्ति
बरेली। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सन सिटी स्थित कमल ताइक्वांडो स्कूल में बुधवार को बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट लिया गया। इसमें 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यलो बेल्ट टेस्ट में निष्ठा मिश्रा, दिव्यांशी सिंह, प्रेयसी रॉय, तानिशी सक्सेना, चेतन, दक्ष प्रताप सिंह, मान्या, तुषान्त, आरव, प्रणव गंगवार, वैभव शर्मा, परंजह सिंह, अद्विक गुप्ता, आद्विक सक्सेना ने हिस्सा लिया। ग्रीन बेल्ट में अभिनव चतुरेडी, न्याश आनंद, जाह्नवी आनंद और ग्रीन वन बेल्ट टेस्ट में अनन्या मौर्य, अथर्व गंगवार शामिल रहे। ब्लू बेल्ट में उजतफ खान, अनेसा सिंह और ब्लू वन में नकुल ने हिस्सा लिया। रेड बेल्ट का टेस्ट अर्श खान ने दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान और कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद