बरेली। दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हुई 63वीं शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल हासिल कर बरेली कॉलेज में बी कॉम के छात्र सलमान खान ने बरेली को गौरवान्वित होने का मौका दिया है।
उन्होंने 16 नवंबर से चल रही डबल ट्रैप की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई कोटा हासिल किया है। इससे पहले भी वे कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। नेशनल लेवल के शूटर रह चुके फुरकान अली खां के बेटे सलमान खान की कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसमें सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रिजवान बरकाती, मंसूर खान, प्रेमपाल गंगवार, इमरान खान व अन्य शामिल रहे।