बरेली। 25 नवंबर से मेरठ में होने वाली यूपी श्री प्रतियोगिता के लिए बरेली से खिलाड़ियों का चयन किया गया। मोहम्मद अलीम और वसीम हुसैन ने खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें 55-60 किलो में रंजीत, फैजान, 60-65 किलो में फहीमुद्दीनव आलम, 65-70 किलो में राहुल शर्मा व जाबिर, 70-75 किलो में सचिन, 75-80 किलो में संतोष, शोएब, 80-85 किलो में मुजम्मिल व अवनीश शर्मा व राशिद का चयन हुआ। बरेली बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी यूपी श्री में हिस्सा लेंगे।