शाहजहांपुर। लीड कांवेंट में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले टैगोर हाउस ने ओवर आल चैंपियनशिप हासिल की। समापन अवसर पर विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया।
अंतिम दिन हुई कबड्डी प्रतियोगिता में टैगोर हाउस विजेता और शास्त्री हाउस उपविजेता बना। जबकि खो-खो में गांधी हाउस ने बाजी मारी। टग-ओ-वार में नेहरू हाउस विजेता बना। इसके अलावा यूनिफार्म रेस, सैक रेस, हर्डल रेस, स्कीपिंग आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। समापन पर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर वेद सिंह चौहान ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों का संपूर्ण विकास तभी संभव है, जब है उन्हें शिक्षा के साथ खेेलों के लिए भी भरपूर अवसर दिया जाए। खेलों से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है और शारीरिक रूप से वह मजबूत बनते हैं। इससे पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। नूरी खान के संचालन में हुए समापन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तराना जमाल ने आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक मोहम्मद जमाल, कवि डॉ. इंदु अजनबी समेत स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।