फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीनवादा दंगल में बरेली के पहलवानों का रहा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगीनवादा दशहरा मेले में चल रहे राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में ज्यादातर मुकाबले बराबरी पर छूटे। पांच पहलवानों ने जीत हासिल की। दंगल में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को दशकों की ज्यादा भीड़ थी। लोगों ने तालियां और सीटी बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

बरेली के रेहान ने बहेड़ी के सिकंदर, बरेली के यूनुस ने सोनीपत (हरियाणा) के भूरा, बरेली के गुलाम नवी ने क्यारा के विमल, मुन्ना ने हाफिजगंज के राजा और सोनीपत के काली ने बरेली के अयूब को पटखनी दी। बरेली के मुन्ना की हाफिगंज के राजा, बरेली के मुजाहिद की दिल्ली के विवेक, सुनील की बहजोई के मनोज, बरेली के भूरा की बरेली के अयूब, मेरठ के प्रेमपाल की बरेली के अकील, मुजफ्फरनगर के साजिद की बरेली के इरफान, बरेली के इंद्रपाल की दिल्ली के विवेक, बागपत के संदीप की बरेली के यासीन, बरेली के राजीव की बड़ौत के ऋतिक और बरेली के आवेश की वाराणसी के मनोज, बरेली के खालिद की मेरठ के प्रेमपाल और बागपत के संदीप की सोनीपत के रविंद्र से हुई कुश्ती बराबरी पर रही। आयोजन में मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, धर्मेंद्र राठौर, पहलवान वसीम, सांवली और नाजिम, विश्राम सिंह, संजीव कुमार एडवोकेट आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें