बरेली। जीआईसी में शुक्रवार को जूडो की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालकों की जनपदीय प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जनपद के सात विद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर की सभी वजन की श्रेणी में जीआईसी के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सात मुकाबले हुए, जिनमें चार में जीआईसी के खिलाड़ी, दो में किसान इंटर कॉलेज फरीदपुर और एक में गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जीआईसी के पांच, केडीईएम इंटर कॉलेज का एक, लायंस रोहिला इंटर कॉलेज के एक छात्र को प्रथम स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाले सभी खिलाड़ियों का तीन अक्तूबर को जीआईसी में होने वाली मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने बाउट की शुरूआत की। संचालन क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने किया। शादाब आलम, अभय, सूरज थापा और प्रिंस निर्णायक मंडली में रहे।