बरेली। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने नंदौसी रेलवे क्रासिंग बंद रहने की तिथि दो अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। अब रेलवे क्रासिंग दो अक्तूबर शाम सात बजे सड़क यातायात के लिए खोला जाएगा। दो अक्तूबर तक लोग चार दिन तक लोग खड़उआ और परसाखेड़ा केबिन होते हुए नंदौसी गांव की ओर जा सकेंगे। पीडब्ल्यूआई विनय सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक रेलवे क्रासिंग की मरम्मत नहीं हो सकेगी। काम को दो दिन आगे बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम ने पहले 30 सितंबर शाम सात बजे तक बंद होने के आदेश दिए थे।