फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की बैडमिंटन टीम में पांच का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुरादाबाद में आयोजित कराई जाने वाली अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को बरेली कॉलेज में टीम के लिए ट्रायल हुए। इसमें 25-30 खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल के बाद पांच खिलाड़ियों का टीम के लिए नाम फाइनल किया गया। टीम 26 सितंबर को मुरादाबाद खेलने जाएगी। मुरादाबाद के महाराजा हरीश चंद्र (पीजी) महाविद्यालय में प्रतियोगिता होगी। वहां जीतने वाले खिलाड़ियों का नार्थ जोन खेलने वाली टीम में चयन किया जाएगा। मंगलवार को ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। आसपास से जनपदों से भी खिलाड़ी ट्रायल के लिए बरेली कॉलेज पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें