फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ट्राफी: उत्तर प्रदेश की टीम में बरेली के भी दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड में होने वाली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्राफी (नार्थ जोन) 2019-2020 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त महासचिव मोहम्मद शाहिद ने कर लिया है। टीम में बरेली हॉस्टल के आनंद पाल और शास्वत त्रिपाठी का भी चयन हुआ है। उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन द्वारा 22 से 27 सितंबर तक मैच कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पहला मैच 23 सितंबर को दिल्ली, 25 सितंबर को चंडीगढ़ और 27 सितंबर को हिमांचल के साथ खेलेगी। दोनों ग्रुप की विजेता टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें