फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मजदूरी के रुपये शराब में कर दिए खर्च, पत्नी से बहस के बाद लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि शोर पर ग्रामीणों ने आकर उसे बचा लिया। परिवार में पांच बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, दलीपुर निवासी जसवीर सिंह को पहले से एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दो दिन पहले ही उसकी पत्नी वीरावती ने एक और बेटी को जन्म दिया था। इससे परिवार में बच्चों की संख्या पांच हो गई। बृहस्पतिवार सुबह जसवीर और उसकी पत्नी के बीच बच्चों के पालन-पोषण को लेकर कहासुनी हुई। पत्नी ने पति पर मजदूरी के रुपये शराब में खर्च करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर जसवीर कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने फंदा लगाने की कोशिश की।
युवक को फंदे पर लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आकर उसे फंदे से उतारा। जसवीर के छोटे भाई जयप्रकाश ने भमोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी भमोरा पहुंचाया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि युवक को सीएचसी भमोरा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें