फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोले बाबा के लिए विशेष पगड़ी... डमरू-त्रिशूल की मांग भी तगड़ी, सावन के लिए सजा बाजार

Mon, 07 Jul 2025 04:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सावन माह शुरू होने से ही पहले बाजार सज गया है। भगवान शिव की तस्वीर के साथ प्रिंटेड टी-शर्ट, भगवा गमछे और ओंकार ध्वज की मांग बढ़ी है, वहीं भक्त भोले बाबा के लिए विशेष पगड़ी भी खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रिंटेड टी-शर्ट, भगवा गमछे और ओंकार ध्वज की बढ़ी मांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सावन को लेकर भोले के भक्तों ने कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर को भुनाने के लिए बाजार भी तैयार है। भक्त इस बार भोले बाबा के लिए रंग-बिरंगी विशेष पगड़ी तैयार करवा रहे हैं। प्रिंटेड टी-शर्ट, भगवा गमछा, ओंकार ध्वज, डमरू, त्रिशूल व तगड़ी आदि की भी खूब मांग है। व्यापारियों ने इनके नए स्टॉक मंगा लिए हैं और बिक्री भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


इस बार सावन में शिवलिंग को सजाने के लिए त्रिपुंड, पगड़ी, चवर, मखमली चादर आदि की मांग है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार ग्राहक फैंसी सामान मांग रहे हैं।कांवड़ियों की पोशाक की बात करें तो थ्री डी प्रिंट से लेकर सामान्य प्रिंट वाले कॉटन के कुर्तों की खूब बिक्री हो रही है। महाकाल और ऊं नम: शिवाय छपे कुर्ते कांवड़ियों की पहली पसंद बने हुए हैं। ओम बने बडे झंडे भी भक्तों को खूब पसंद आ रहे हैं। कांवड़िये बाइक पर भी बड़े झंडे लगाकर जल लेने जा रहे हैं। इस वजह से छोटे झंडों की बिक्री में कमी आई हैं। 

कांवड़ियों ने शुरू कर दी है खरीदारी
दुकानदार विनीत गुप्ता ने कहा कि सावन की शुरुआत में तीन दिन बचे हैं, लेकिन कांवड़ियों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। कपड़ों, झंडों आदि की जबर्दस्त मांग है। दुकानदार श्रीनाथ अग्रवाल ने कहा कि इस बार सावन में कई नए आइटम आए हुए हैं। ग्राहक इनकी मांग भी कर रहे हैं। खासकर कस्टमाइज पगड़ी को लेकर भक्तों में क्रेज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ से संबंधित वस्तुओं का मूल्य
सामान     -  मूल्य रुपये में
टी-शर्ट      - 100 से 150 
नेकर        - 100 से 150
कमर बेल्ट  -  40 से 70
गमछा   - 40 से 150
झंडा       -  50 से 300
प्रिंटेड कुर्ता-   150 से 300
डमरू      -  50 से 500
त्रिपुंड     - 80 से 300 
पगड़ी   - 200 से 500

बरेली से अन्य जिलों में भी जाता है माल 
दुकानदार अनुज गुप्ता बताते हैं कि बरेली से बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत आसपास के अन्य जिलों में भी माल जाता है। बाहर के व्यापारियों ने अभी से बुकिंग शुरू कर दी है, ताकि आगे उन्हें माल की कमी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें