फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विशेष ट्रेनें नाकाफी, जंक्शन पर धड़ाम हुए इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा संपन्न होने के बाद रविवार को बरेली जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही समय में प्लेटफॉर्म भर गया और सभी इंतजाम धड़ाम हो गए। विशेष ट्रेनें भी नाकाफी साबित हुईं। हालात इतने बेकाबू हो गए कि ट्रेनों में सीट पाने और अंदर घुसने के लिए अभ्यर्थियों ने आपातकालीन खिड़कियों का सहारा लिया। जान जोखिम में डालकर किसी तरह ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जैसे ही ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं, उनमें सवार होने के लिए अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कई परीक्षार्थियों को अंदर बैठने के लिए सीट नसीब नहीं हुई। कई अभ्यर्थियों खड़े होकर तो कुछ ने दरवाजों और पायदानों पर लटककर सफर किया। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण सामान्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।



सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी के साथ समन्वय बनाकर भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली गई। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर खानपान और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। ट्रेनों की जानकारी देने के लिए उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय रखा गया। हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें