रेलवे अब तक कर चुका अप-डाउन 54 त्योहार विशेष गाड़ियों की घोषणा
बरेली। रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 52 ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। अब अप-डाउन दो और विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है। यह गाड़ियां योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच 16-16 फेरों के लिए चलाई जाएंगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी नौ अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:46 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 11:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 10 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को मुजफ्फरपुर से शाम चार बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:32 बजे बरेली आएगी और सुबह 11:15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। संवाद