फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: टनकपुर से बांदीकुई, खातीपुरा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सप्ताह में तीन दिन होगा संचालन

Sat, 06 Jan 2024 07:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से राजस्थान के बांदीकुई और खातीपुरा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे खातीपुरा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन टनकपुर से बरेली होते हुए वाया चंदौसी, दिल्ली, बांदीकुई होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे टनकपुर से बरेली होते हुए राजस्थान के खातीपुरा के लिए सप्ताह में तीन दिन विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन वाया चंदौसी, दिल्ली, बांदीकुई होते हुए संचालित होगी। 05097/05098 टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन फिलहाल आठ से 24 जनवरी तक प्रायोगिक तौर पर जाएगा। यह सेवा कोरोना काल में बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


जारी समयसारिणी के मुताबिक 05097 टनकपुर-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 6:25 बजे टनकपुर से चलेगी। शाम 6:55 बजे खटीमा, 7:45 बजे पीलीभीत, 8:27 बजे भोजीपुरा, 8:42 बजे इज्जतनगर, 9:10 बजे बरेली सिटी, 9:30 बजे बरेली जंक्शन होते हुए अगले दिन तड़के 3:20 बजे गाजियाबाद, 4:40 बजे दिल्ली होते हुए 10:20 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

वापसी में 05098 खातीपुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार और शनिवार को खातीपुरा से शाम 6:30 बजे चलने के बाद 7:02 बजे दौसा, 7:26 बजे बांदीकुई, रात 12:35 बजे दिल्ली, होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरेली जंक्शन, 08:05 बजे पीलीभीत, 9:37 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 18 कोच की इस ट्रेन में पांच जनरल, सात स्लीपर और तीन एसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चलेगी
14205 अयोध्या एक्सप्रेस को नौ जनवरी को अयोध्या से एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन अयोध्या से शाम 7:25 बजे चलकर रात 11:34 बजे बरेली आती है। नौ जनवरी को एक घंटे देरी से चलने के बाद यह ट्रेन रात 12:34 बजे बरेली आएगी।

18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का संचालन आठ और 10 जनवरी को बदले हुए रूट से किया जाएगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण दो दिन यह ट्रेन निर्धारित रूट के स्थान पर जफरावाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें